31 Jul 2013

नए राज्यों का गठन कहीं इतिहास को ना दोहराए !

 सबसे पहले तो समूचे भारत को तेलंगाना के रूप में 29 वां राज्य गठित होने क लिए शुभकामनाएं जो कि आने वाले 6 महीनों में हम सभी भारतवासियों के सम्मुख होगा। ये जीत किसी पार्टी की नहीं है जिन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया बल्कि आम जनता की है जिन्होंने इसे मूर्त रूप देने के लिए सरकार को प्रतिबद्ध किया। एक अलग राज्य के लिए करीब दस वर्ष तक चला आन्दोलन नया अध्याय लिखने में पूर्णत: सार्थक हुआ है।

कई बुद्धिजीवी इसके पक्ष में तो कई इसके विपक्ष में हैं और सभी के अपने मत और तर्क हैं। भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने इस फैसले के पश्चात ट्वीट किया था कि ये आम जनता की जीत है। तेलंगाना के नए राज्य में गठित होने की खबर ने राजनीतिज्ञों को एक नया मुद्दा तो दे ही दिया है लेकिन साथ ही समूचे देश को ये भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं इसी तरह से होते नए राज्यों का गठन भारत को उसके इतिहास में ले जाकर न खड़ा कर दे। इस सत्य को कोई झुठला नहीं सकता कि जहां हमने अपनी एकता, अखंडता और संप्रभुता को खोया वहीँ हम अपनी भारतीयता से भी विमुख हो बैठेंगे।

भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिल जाने के बाद जिस तरह हमारे नेताओं ने अलग-अलग रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में बांधे रखने क लिए प्रयास किये थे वे कहीं विफल न हो जाएँ। भारतीय संविधान में एकता, अखंडता, संप्रभुता का उल्लेख मात्र उल्लेख भर नही है बल्कि ये तो ऐसा सूत्र है जो भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाता है। ऐसे में एक के बाद एक अलग होते राज्य बिखराव की स्थिति को सामने न ले आयें। 


....
to be continue...         

 

29 Jul 2013

क्या अभी भी जिंदा है नस्लवाद?

 

अमेरिका में अश्वेत नागरिक की हुई हत्या में न्यायिक फैसले का जमकर विरोध किया जा रहा है। यह प्रदर्शन एक अश्वेत नागरिक की हत्या के आरोपी की रिहाई के खिलाफ है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो स्वयं एक अश्वेत हैं, ने भी इस न्यायिक फैसले पर असंतोष जताया है। इस फैसले से अमेरिका में अल्पसंख्यको के सन्दर्भ में हो रहे न्यायिक फैसलों पर स्वत: ऊँगली खड़ी हो रही है। वहीँ आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो पता चलता है कि विगत वर्षों में अलग-अलग जुर्मों में व गैर कानूनी मामलों में सज़ा काटने वाले कैदियों में श्वेतों की अपेक्षा अश्वेत समुदाय के नागरिकों की अधिकता रही है।

अमेरिका में अल्पसंख्यको की श्रेंणी में आने वालों की सूची में सम्मिलित अश्वेत, मुस्लिम समुदाय, स्पेनिश आदि हैं जिन्हें निरंतर न्यायिक मामलों में दोषी की दृष्टि से अधिक देखा जाता है। अश्वेतों क समर्थन में क्रांति करने वाले नेल्सन मंडेला ने अपने सार्थक प्रयासों से प्रत्येक नागरिक को सिर उठा कर जीवन जीने व पक्षपात रहित समाज को सबके सम्मुख रखा था। लेकिन आज किसी में भी भेदभाव न करने वाले क़ानून ने अपने पिछले लिए गए फैसलों के चलते स्वयं ही अल्पसंख्यक समुदाय को आवाज उठाने पर मजबूर किया है।


to be continue.....